डॉन बॉस्को एकेडमी परिवार ने मनाया आनंदोत्सव

डॉन बॉस्को एकेडमी परिवार का नववर्ष पर मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया.

मैक्लुस्कीगंज. एंग्लो इंडियन गांव मैक्लुस्कीगंज में डॉन बॉस्को एकेडमी परिवार का नववर्ष पर मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. वनभोज में मुख्य रूप से एकेडमी के निदेशक सह सेंट ग्रेगरी द ग्रेट (शेवेलियर) के नाइट अल्फ़्रेड जॉर्ज डी रोज़ारियो, मेरी अल्फोंसा प्रिंसिपल डॉन बॉस्को एकेडमी पटना, माइकल डेनियल उप प्राचार्य डॉन बॉस्को एकेडमी पटना, एरिक डी रोजारियो व जोशी टीडी सहायक प्राचार्य मैक्लुस्कीगंज सहित पटना व मैक्लुस्कीगंज से एकेडमी के 175 कर्मी शामिल थे. निदेशक अल्फ़्रेड जॉर्ज डी रोज़ारियो ने शिक्षा के क्षेत्र में डॉन बॉस्को के शिक्षकों सहित कर्मियों के योगदान को सराहाते हुए उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया. उन्होंने शिक्षकों से छात्रों के साथ घुलने मिलने, उन्हें प्रकृति का अनुभव कराने और एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित वातावरण में यादें बनाने का आग्रह किया. जिससे पिकनिक केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने का भी जरिया बने. शिक्षकों का दल मैक्लुस्कीगंज जोभिया स्थित कुवांर पतरा, दुल्ली आपसी सौहार्द का प्रतीक सर्वधर्म स्थल का अवलोकन किया. नववर्ष की एकदूसरे को बधाई दी गयी. सामूहिक भोज के साथ समारोह का समापन किया गया. सफल आयोजन में केपी मोहंती, राकेश शाह, जेसन बैरेट, केनेथ जेंनिंग्स, मुकेश कुमार, सूरज यादव, शिवांक, पंकज कुमार, जॉली जोसेफ़, रमेश टानाभगत, पलहु महतो सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा. पिकनिक केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने का भी जरिया बने : निदेशक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >