रांची. डाॅक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को दाे दिवसीय दवा मेला 2025 का शुभारंभ हुआ. मेले का उद्घाटन एडवाइजरी नेशनल टीम, आइएमए डॉ अजय सिंह, आइएमए के अध्यक्ष डॉ काजल, उपाध्यक्ष आइएमए डॉ अभिषेक रामाधीन ने संयुक्त रूप से किया. मेले में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के स्टॉल लगे हैं. जहां डिजाइनर कपड़े, डिजाइनर ज्वेलरी, होम डेकोर व नैचुरल प्लांट आदि बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. यहां डिजाइन वाली राखियों के बेहतरीन कलेक्शन भी है. कई स्टॉलों में हस्तनिर्मित सामान हैंं, जिनमें बारीकी काम की गयी हैं. गैर सरकारी संगठन जैसे एकल, दीपशिखा जैसी संस्था के भी स्टॉल हैं. मेले में महिलाओं ने खूब खरीदारी की. मेले से प्राप्त आय काे प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जायेगा. मेले के सफल आयोजन में चेयरपर्सन विनीता शरण, फाउंडर झूमा सरकार, अध्यक्ष आरती सिंह, सचिव अंजू कुमारी सिंह, कोषाध्यक्ष सिंधु भदानी समेत अन्य सदस्य सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
