सेवा सदन अस्पताल के बाहर तेज आवाज में बज रहा था डीजे, केस

पुलिस ने साउंड सिस्टम और पिकअप वैन को जब्त कर लिया है.

रांची. सेवा सदन अस्पताल के बाहर तेज आवाज में डीजे बजा कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है. केस थाना में पदस्थापित एएसआइ राजीव कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है. इसमें आरोपी पिकअप वाहन के चालक और डीजे साउंड सिस्टम के मालिक राजू वर्मा को बनाया गया है. पुलिस ने साउंड सिस्टम और पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. जबकि चालक वहां से भाग निकला. पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल की देर रात 12.10 बजे पुलिस को अस्पताल के बाहर तेज आवाज में डीजे बजने की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर वहां पुलिस को जांच के लिए भेजा गया. वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक पिकअप वैन में तेज आवाज में डीजे बज रहा है. तेज आवाज में डीजे बजने से आम लोगों को परेशानी हो रही थी. इस कारण पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >