Ranchi News : स्कूल में पहली बार खगोलीय टेलीस्कोप, छात्रों की बढ़ी जिज्ञासा

छोटानागपुर राज प्लस टू उच्च विद्यालय, रातू में मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने खगोलीय टेलीस्कोप का उदघाटन किया.

रांची. छोटानागपुर राज प्लस टू उच्च विद्यालय, रातू में मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने खगोलीय टेलीस्कोप का उदघाटन किया. यह टेलीस्कोप भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय को उपलब्ध कराया गया. छात्रों को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में नयी जानकारी प्राप्त हो सके इसके माध्यम से स्कूल के बच्चे अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटनाओं को अपनी आंखों से देख सकेंगे. टेलीस्कोप लगाये जाने को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया. विद्यालय में पूर्व से गठित एस्ट्रोनॉमी क्लब के छात्र-छात्राओं और विज्ञान शिक्षकों ने स्वयं टेलीस्कोप को इंस्टॉल किया. विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे खगोलीय टेलीस्कोप का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब न सिर्फ विद्यालय के छात्र, बल्कि आसपास के बच्चों को भी खगोलीय घटनाओं को समझने में आसानी होगी. इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक मदन मोहन तिवारी, जितेंद्र कुमार, बुशरा परवीन, डॉ. बेला कुमारी, शिवाकांत ठाकुर, नेहा तिर्की, स्नेहलता मल्होत्रा, रितिका कुमारी, खुशबू भारती, प्रज्ञा रश्मि, अनुपमा, योगेंद्र कुमार सिंह, अविनाश उरांव, प्रकाश कुमार, नेहा निषाद, दीपक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uttam kumar mahato

उत्तम कुमार महतो पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और लंबे समय से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के सफर में उन्होंने शिक्षा, जिला प्रशासन, नगर निगम और पंचायती राज व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार रिपोर्टिंग की है. जमीनी मुद्दों और आम लोगों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान रही है. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर और गांव, दोनों स्तरों पर जनसमस्याओं को करीब से समझते हुए उन्हें समाचारों के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया है. प्रशासनिक व्यवस्था की खामियों, विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और आम लोगों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग लगातार केंद्रित रही है. जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता देने और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से व्यवस्था से जवाब मांगने की उनकी कोशिश जारी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >