बीआईटी चौक पर पार्किंग को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट

रांची के मेसरा में बीआईटी चौक के पास वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

मेसरा (रांची): बीआईटी चौक के पास पद्मिनी मेडिकल हॉल के समीप बुधवार शाम वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. घटना के बाद दोनों पक्षों ने बीआईटी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है.

वास्तु विहार निवासी प्रियांशु सिंह ने राम किशोर प्रसाद और उनके सहयोगियों पर लोहे की रॉड से हमला करने, सोने की चेन छीनने और बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. वहीं, केदल निवासी राम किशोर प्रसाद ने प्रियांशु सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

राम किशोर प्रसाद के अनुसार, मारपीट में उनका होंठ फट गया, जिसके बाद उन्हें छह टांके लगाये गये. दोनों पक्षों ने घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की है. बीआईटी थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- देवघर से बिहार जा रही कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >