थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने दो अलग-अलग घटनाओं में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये हैं.
रातू.
थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने दो अलग-अलग घटनाओं में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये हैं. घटना पहली मई की रात की है. एतवार बाजार निवासी अंकित सिंह और काठीटांड़ निवासी सन्नी सिंह ने आरोप लगाया कि झखराटांड़ में बारात के दौरान नैतिक सिंह, रवि सिंह, राजा शर्मा, सुमित सिंह, शाहिल गुप्ता और राहुल बिहारी ने सुलह के बहाने ललित ग्राम बुलाकर लाठी-डंडे व अवैध हथियार से हमला किया, जिसमें अंकित सिंह का हाथ टूट गया. वहीं दूसरी ओर केशवनगर निवासी राहुल सिंह ने रात की घटना में अंकित सिंह, विनीत सिंह, हनी सिंह, अनुराग, मनीष तिर्की, कृश शाह और सन्नी सिंह सहित अन्य पर मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगाया है. राहुल के अनुसार कार से आये आरोपियों ने जमकर मारपीट की व अंकित सिंह ने गोली चलायी. गोली उनके कान को चीरते हुए निकल गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.