रामनवमी शोभायात्रा को लेकर किया विचार-विमर्श

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक

मांडर.

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक रविवार को ब्राम्बे स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई. जिसमें रामनवमी से पूर्व निकाली जानेवाली बाइक शोभायात्रा की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ आकर्षक व भव्य बनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान बाबू पाठक ने कहा कि युवा बजरंगी अनुशासन का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भक्ति व श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें. अध्यक्षता ब्राम्बे मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार साहू ने की. संचालन जिला मिलन केंद्र प्रमुख गुलाब सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष बजरंग सिंह ने किया. मौके पर प्रेम साहू, कृष्ण देव तिवारी, गौ रक्षा प्रमुख सत्वेश्वर सिंह, विनोद तिग्गा, मोहन तिर्की, नागेश्वर तिवारी, बबलू गोप, शशि सोनी, सुदामा सोनी, शुभम गोप, सूरज दुबे, अरविंद गोप, शुभम कुमार, हिमांशु गुप्ता, शुभम दुबे सहित अन्य उपस्थित थे.

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठकB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >