दखलदहानी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से अधिवक्ता की मौत

सुप्रीम कोर्ट से आदेश मिलने के बाद मांडर के पुनगी स्थित अपनी जमीन पर मजिस्ट्रेट व सिविल कोर्ट की टीम के साथ दखलदहानी के लिए पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश नंद तिवारी (73) का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया.

प्रतिनिधि, मांडर सुप्रीम कोर्ट से आदेश मिलने के बाद मांडर के पुनगी स्थित अपनी जमीन पर मजिस्ट्रेट व सिविल कोर्ट की टीम के साथ दखलदहानी के लिए पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश नंद तिवारी (73) का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया. बताया जा रहा है कि दोपहर 1:45 बजे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा तब वह पुनगी रोड में जिस जमीन पर दखल दहानी किया जाना था. वहां पर मजिस्ट्रेट व सिविल कोर्ट की टीम के साथ ही मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने टीम को जमीन की पहचान भी करायी थी. इसी बीच अचानक दिल का दौरा पड़ने से वह जमीन पर गिर गये. इलाज के लिए मांडर के मिशन स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया. इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी. मूल रूप से पुनगी के ही रहने वाले सुरेश नंद तिवारी पिता सच्चिदानंद तिवारी रांची सिविल व झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे और वर्तमान में रांची के हेहल पावा टोली में रहते थे. जानकारी के अनुसार पुनगी में करीब पांच एकड़ 77 डिसमील पर मालिकाना हक को लेकर जगदीश उरांव वगैरह से उनका लंबे अरसे से कोर्ट में मामला चल रहा था. सुप्रीम कोर्ट से डिग्री मिली थी. इसके बाद बुधवार को सिविल कोर्ट की टीम, मजिस्ट्रेट, प्लीडर कमिश्नर व अन्य लोग पुलिस बल के साथ जमीन पर दखलदहानी के लिए पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >