महाशिवरात्रि को लेकर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महादानी मंदिर, मुड़हर बाबा पहाड़ व हरिहरपुर जामटोली पहाड़ मंदिर में लोगों ने व्रत रख कर आस्था पूर्वक भगवान शिव की पूजा की. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया. प्रात: काल से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव व मां पार्वती का विवाह हुआ था. इधर महादानी मंदिर प्रांगण 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया गया. साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ. इधर संध्या में ढोल, नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की आकर्षक बारात निकाली गयी. शिव बारात सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर नगर परिभ्रमण करते हुए महादानी मंदिर परिसर में पहुंचकर एक धार्मिक समारोह में बदल गया. आयोजन को सफल बनाने में महादानी सेवा सत्संग समिति में महावीर गोप, हरखनाथ महतो, मेघनाथ गिरी, सुमेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, किशोर कुमार, सिद्धेश्वर भारती, बजरंग गोप, कुलदीप गोप, राजू सिंह, सुरेंद्र लोहरा, ईश्वर बड़ाइक, धनंजय बड़ाइक, नागेश्वर पंडित सहित कई लोगों ने सराहनीय योगदान दिया.
बेड़ो 1 महादानी मंदिर में पूजा के लिए कतार में लगे श्रद्धालु.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.