पिपरवार: सावन महीना आते ही श्रद्धालु भगवन शिव शंकर की अराधना में डूब गये हैं. गुरुवार से ही कोयलांचल में शिव मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं. भगवान शिव को जलाभिषेक कर उनकी पूजा-अर्चना में लग गये हैं. बचरा चार नंबर चौक स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंजता रहा.
राय, पुरानी राय, बचरा बस्ती, होसिर, राय कोलियरी, चिरैयाटांड़, बिलारी, कारो, बहेरा, बेंती, होसिर आदि गांवों के शिव मंदिरों में भी ऐसी ही स्थिति रही. मंदिरों के बाहर फलों व पूजा सामग्री की दुकाने सज गयी है. मंदिरों में नित्य भजन गायन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है. सावन आते ही लोगों का स्वभाव भी धार्मिक हो गया है.
