शिव भक्तों दहकते अंगारे पर चल दिया आस्था का परिचय

उमड़ी भीड़

नामकुम. ग्राम विकास समिति, तेतरी की ओर से मंडा पूजा का आयोजन किया गया. इसमें 86 भोक्ता एवं 86 भोक्ताइन ने हिस्सा लिया. बुधवार की रात लोटन सेवा, फूलखूंदी एवं रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. फूलखूंदी में दहकते अंगारों पर चलकर भोक्ताओं ने शिव आस्थान का परिचय दिया. गुरुवार की शाम झूलन में ऊंचे लठ के सहारे लटक भोक्ताओं ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाये, जिसे नीचे खड़े लोगों ने आंचल में लिया. अतिथि के रूप में सांसद संजय सेठ शामिल हुए. मौके पर मनोहर सिंह, कृष्णा सिंह बबलू सिंह, शंभु सिंह, चंदन सिंह, सुधीर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानरंजन सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >