सात दिवसीय भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ में उमड़े भक्त

सिल्ली के आर्युवेदिक चिकित्सालय परिसर में चल रहे सात दिवसीय भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ के छठे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के गांव से आये श्रद्धालुओं से आयोजन परिसर खचाखच भरा हुआ था.

सिल्ली. सिल्ली के आर्युवेदिक चिकित्सालय परिसर में चल रहे सात दिवसीय भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ के छठे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के गांव से आये श्रद्धालुओं से आयोजन परिसर खचाखच भरा हुआ था. गोवर्धन से आये प्रवचनकर्ता अमर चंद शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया. शकटासुर का वध, बकासुर वध, पूतना बध, माखन चोरी, गोवर्धन पर्वत का उंगली पर उठाना समेत कई बाल लीलाओं का वर्णन किया गया. अमरचंद शास्त्री ने कहा कि दुनिया को नचाने वाले भगवान माता यशोदा जैसी भक्त के प्रेम में आकर रस्सी और ओखल से बंध गये. भगवान को जिस रूप में चाहो भगवान उसी रूप में आ जाते हैं. मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >