सुरसू पंचायत में करोड़ों खर्च के बावजूद 50 जलमीनार फेल

प्रखंड के सुरसू पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न गांवों व टोलों में लगाये गये 54 में से 50 जलमीनार पूरी तरह से ठप पड़ गये हैं.

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

प्रखंड के सुरसू पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न गांवों व टोलों में लगाये गये 54 में से 50 जलमीनार पूरी तरह से ठप पड़ गये हैं. सरकारी राशि में भारी गड़बड़ी और अनियमितता के कारण योजना धरातल पर फेल नजर आ रही है. जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. मुखिया सुमित्रा देवी व समाजसेवी श्याम सुंदर बेदिया ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है. आधे से अधिक जलमीनार घटिया निर्माण और अनियमितता के कारण फेल हो गये हैं. इसके अलावा करीब 15-16 जलमीनारों के सोलर पैनल भी तेज हवा में उड़ गये हैं. वहीं, मामले पर संवेदक राहुल पांडेय का कहना है कि सरकार की ओर से राशि का आवंटन नहीं हो रहा है, जिस वजह से मरम्मत और सर्विसिंग के काम में भारी दिक्कतें आ रही हैं. विभागीय जेइ प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया कि हस्तांतरण के समय सभी जलमीनारों से पर्याप्त पानी आ रहा था. मुखिया ने स्वयं निरीक्षण करने के बाद ही इन्हें रिसीव किया था. उन्होंने सुझाव दिया कि चूंकि देखरेख के लिए अभी राशि की कमी है, इसलिए पंचायत को भी सहयोग करना चाहिए. जेइ ने बताया कि संवेदक को सभी योजनाओं का मरम्मत कार्य कर उन्हें जल्द-से-जल्द चालू करने का सख्त निर्देश दे दिया गया है.

सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोपB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >