सिल्ली के बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू

सिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर 25 मई को होनेवाले मतदान की तैयारी सभी बूथों पर पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र के सभी बूथों पर बुधवार से सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू कर दी गयी.

सिल्ली. सिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर 25 मई को होनेवाले मतदान की तैयारी सभी बूथों पर पूरी कर ली गयी है. क्षेत्र के सभी बूथों पर बुधवार से सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू कर दी गयी. सिल्ली के बंता हाइ स्कूल में बनाये गये सीएपीएफ आवासन में आरपीएसएफ की एक कंपनी पहुंची. थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि सुरक्षा बलों के रहने और खाने समेत सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा दी गयी है. उन्होंने बताया कि सिल्ली प्रखंड के सभी बूथों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं. मतदान संपन्न कराने के लिए सिल्ली में सुरक्षा बलों की कुल पांच कंपनियां तैनात की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >