झामुमो ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सीढ़ी निर्माण की मांग, सौंपा ज्ञापन
खलारी.
झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो के नेतृत्व में रेलवे अधीक्षक धनबाद, खलारी स्टेशन मास्टर व रेलवे के वरीय पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उत्तरी व दक्षिणी दिशा में सीढ़ी निर्माण कराने की मांग की गयी. कहा गया है कि रेल लाइन के विस्तारीकरण कार्य के दौरान ओवरब्रिज के नीचे गड्ढा कर दिया गया है. जिससे स्कूली छात्रों, बाजार आने-जाने वालों तथा आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पहले यहां एक मुख्य सड़क हुआ करती थी, जिससे लोगों व वाहनों का आवागमन होता था. कई वर्ष पूर्व ओवरब्रिज का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन ओवरब्रिज के नीचे सीढ़ी निर्माण के लिए बनाये गये फाउंडेशन को अधूरा छोड़ दिया गया. साथ ही आज तक सीढ़ी का निर्माण नहीं हो सका है, जबकि वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता है. सीढ़ी निर्माण होने से स्कूली छात्रों, राहगीरों एवं ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. ज्ञापन सौंपनेवालों में सुरेंद्र चौहान, सरफराज खान, सतीश ठाकुर, कुंदन कुमार चौहान, पवन उरांव व अन्य लोग शामिल हैं.
15 खलारी 01: रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते झामुमो कार्यकर्ता.B
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.