आइसीएआइ के राष्ट्रीय सम्मेलन में 600 प्रतिनिधि होंगे शामिल

आइसीएआइ, नयी दिल्ली की वित्तीय बाजार और निवेश संरक्षण समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस होटल रेडिशन ब्लू में 22 जून से शुरू होनेवाला है.

रांची. आइसीएआइ, नयी दिल्ली की वित्तीय बाजार और निवेश संरक्षण समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस होटल रेडिशन ब्लू में 22 जून से शुरू होनेवाला है. यह जानकारी आइसीएआइ, रांची शाखा की अध्यक्ष सीए श्रद्धा बाग्ला ने बुधवार को आइसीएआइ भवन में दी. उन्होंने कहा कि कांफ्रेंस का नाम समृद्धि दिया गया है. सम्मेलन में लगभग 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे. कांफ्रेंस सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. इसमें चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के साथ-साथ अन्य प्रोफेशनल भी शामिल होंगे. कांफ्रेंस में वक्ता के रूप में आइसीएआइ के अध्यक्ष सीए रंजीत अग्रवाल, जी बिजनेस के मार्केट गुरु सीए अनिल सिंघवी, कोलकाता से सीए मोहित भुटेरिया, जयपुर से सीए जतिन हरजाई, मुंबई से सीए आशीष भगतानी एवं मोतीलाल ओसवाल और एसेट मैनेजमेंट कंपनी के कार्यकारी समूह उपाध्यक्ष रीतेश पाठक विभिन्न विषयों पर परि���र्चा करेंगे. वहीं, 22 जून की शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. आइसीएआइ की क्षेत्रीय परिषद की सदस्य सीए मनीषा बियानी ने कहा कि पहली बार इस तरह के कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है. हाल में ही महिलाओं पर कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था. कांफ्रेंस के कन्वेनर रंजीत गाड़ोदिया ने कहा कि सम्मेलन में वित्तीय बाजारों में अवसर, उभरते रुझानों, निवेश के अवसरों और आज के अस्थिर वित्तीय बाजारों से निपटने के विषयों पर चर्चा होगी. इसके अलावा निजी ट्रस्टों के प्रबंधन, धन संरक्षण और उत्तराधिकार योजना के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा होगी. दो दिनों में कुल पांच टेक्निकल सेशन होंगे. मौके पर शाखा के सचिव हरेंद्र भारती, कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, सीपीइ कमिटी के अध्यक्ष निशांत मोदी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >