सरहुल शोभायात्रा का स्वागत करने निर्णय

झारखंड संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वावधान में खिजुर टोला स्थित अत्युतम गुरुकुल प्रांगण में सात मौजा के पाहन महाबीर मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

मेसरा.

झारखंड संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वावधान में खिजुर टोला स्थित अत्युतम गुरुकुल प्रांगण में सात मौजा के पाहन महाबीर मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सरहुल धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. 21 मार्च को सरहुल शोभायात्रा का स्वागत रांची के प्रवेश द्वार बूटी मोड़ में किया जायेगा. जिसमें किशुनपुर, खिजुर टोला, केदल, डूमरदगा, बूटी बस्ती, बड़गाईं, लेम बस्ती, बांधगाड़ी, महुरम टोली, सुगनु, खटंगा, लालगंज-पेरतोल गांव शामिल होंगे. बैठक में उत्कृष्ट झांकियों व खोड़हा दल को पगड़ी पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित करने पर सहमति बनी. मौके पर अध्यक्ष राम ओहदार, संजय कुमार महतो, जितेंद्र महतो, मोहन लाल महतो, महेंद्र महतो, महेश नायक, कुलदीप मंडल, सुरेंद्र महतो, नारायण प्रसाद, योगेश महतो, निरंजन चौधरी, पिंटू कुमार, चंदन महतो, कुणाल महतो, जतन महतो, श्रवण महतो, बंटी महतो, दिलीप उरांव, निखिल ओहदार, शिवम ओहदार आदि गणमान्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >