नेशनल स्पोर्ट्स में डीएवी के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन

डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली के विद्यार्थियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन किया है.

सिल्ली. डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली के विद्यार्थियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन किया है. नयी दिल्ली, नोएडा, रायपुर एवं हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी सिल्ली की टीम ने अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर ट्रॉफी जीत कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. सोमवार को विद्यालय परिसर में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. प्राचार्य बुबुन शरण ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया. विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता में डीएवी के विद्यार्थियों ने कुल 13 पदक जीते है. जिसमें 03 स्वर्ण, 05 रजत एवं 05 कांस्य पदक शामिल है. विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री बी शरण ने बच्चों की ऐतिहासिक सफलता पर कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. सभी खेल शिक्षकों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है. शिक्षक एसएन मुखर्जी, शशांक कुमार पाठक व खुशबू शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया.

स्कूल ने किया पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >