विधानसभा का शीतकालिन सत्र खूब हंगामेदार रहा. विपक्ष ने जहां एक ओर साहिबगंज की जनजातीय युवती की हत्या के मामले में विपक्ष को घेरने का प्रयास किया वहीं सरकार से भी आरोपी को फांसी देने की मांग उठी. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना में औरतों के साथ बढ़ते अपराध पर सरकार की खूब आलोचना की. उन्होंने विधानसभा परिसर के बाहर कहा कि हेंमत सरकार घुसपैठियों को झारखंड में पनाह दे रही है. इसी का नतीजा है कि आए दिन इस तरह की घटना होते रहती है.
संताल परगना में सुरक्षित नहीं बहू-बेटियां, घुसपैठियों को बसा रही हेमंत सरकार

संताल परगना में सुरक्षित नहीं बहू-बेटियां, घुसपैठियों को बसा रही हेमंत सरकार
Copied link
सरकार घुसपैठियों को झारखंड में पनाह दे रही है.