Ranchi News : बदले मौसम में डेंगू के संक्रमण का खतरा, रहें सतर्क

Ranchi News : बरसात और ठंड के बीच मच्छर जनित बीमारियों का फैलाव तेजी से होता है. ऐसे में इस बदलते हुए मौसम में डेंगू और चिकनगुनिया से सतर्क रहने की जरूरत है.

रांची.बरसात और ठंड के बीच मच्छर जनित बीमारियों का फैलाव तेजी से होता है. ऐसे में इस बदलते हुए मौसम में डेंगू और चिकनगुनिया से सतर्क रहने की जरूरत है. रिम्स के मेडिसिन विभाग में मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया से मिलते लक्षण वाले मरीज परामर्श के लिए आ रहे हैं. ऐसे मरीजों को तीन से पांच दिनों की दवा दी जा रही है. साथ ही राहत नहीं मिलने पर डेंगू और मलेरिया की जांच कराकर आने की सलाह दी जा रही है.

सतर्कता बरतने का निर्देश जारी

इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर राज्य में सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया जा रहा है. पोस्टर, पंपलेट्स और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. डेंगू के सामान्य लक्षण से लोगों को अवगत कराया जा रहा है. इसके अलावा बर्तन, कूलर और बेकार पड़ी वस्तुओं में पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गयी है. वहीं मच्छरदानी का प्रयोग करने और पूरे बदन का कपड़ा पहनने के लिए कहा जा रहा है.

पिछले साल की तुलना में इस साल कम मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू के मामलों में कमी आयी है. डेंगू के करीब एक तिहाई मामले पिछले साल से कम हैं. वैक्टर बॉर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ बीके सिंह ने बताया कि इस साल अब तक डेंगू के करीब 1,292 मामले सामने आये हैं, जबकि वर्ष 2023 में 2,578 मरीज मिले थे. वहीं, राहत की बात यह है कि इस साल डेंगू से एक मरीज की मौत हुई है, जबकि वर्ष 2023 में चार डेंगू पीड़ित मरीज की मौत हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >