रोना संक्रमित जवान भागा, पकड़ाया

रोना संक्रमित जवान भागा, पकड़ाया

रांची : रिसालदार नगर स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सह आइसोलेशन सेंटर से सोमवार सुबह में कोरोना संक्रमित सीआरपीएफ का एक जवान भाग गया. जवान के भागने के बाद इसकी सूचना इंसीडेंट कमांडर मनोज कुमार को दी गयी. श्री कुमार ने इसकी सूचना रांची डीसी को दी. इस पर डीसी ने कहा कि हर हाल में संक्रमित जवान को खोज कर लाया जाये. इसके बाद इंसीडेंट कमांडर के साथ मजिस्ट्रेट व पुलिस बल जवान की खोज में लग गये.

टीम को यह सूचना मिली की जवान हाफ पैंट व गंजी पहन कर घाघरा रोड में दौड़ते हुए जा रहा है. इसके बाद सभी उसे पकड़ने के लिए निकले. उसे रुकने के लिए बोला गया, लेकिन जवान दौड़ता ही रहा. इसके बाद सभी ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया़़ उसके बाद उसे वापस कोविड सेंटर लाया गया. उसे पकड़ने में नौ लोग शामिल थे़ ऐसे में इन्हें भी संक्रमण का खतरा है़

दौरा पड़ रहा था जवान को, रिम्स व रिनपास ने भर्ती लेने से किया इनकार: सीआरपीएफ जवान को रविवार रात से ही दौरा पड़ रहा था. पूरी रात वह नग्न अवस्था में अस्पताल में दौड़ता रहा. इससे अस्पताल के अन्य मरीज काफी भयभीत हो गये. सुबह में इसकी सूचना इंसीडेंट कमांडर को मिली तो वे खुद आये. जवान की हरकत देखकर उसके हाथ पैर बांधकर उसे एंबुलेंस में रिम्स लाया गया.

यहां रिम्स ने बेड की कमी बताते हुए एडमिट करने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसे लेकर रिनपास जाया गया. लेकिन रिनपास ने भी एडमिट करने से इनकार कर दिया. इसके बाद एंबुलेंस से उसे वापस डोरंडा स्थित अस्पताल लाया गया. यहां एंबुलेंस से उतरते ही वह दौड़ने लगा.

टीम ने उपायुक्त से मांगी सलाह : जवान को खुले हाथों और बिना पीपीइ किट पहनकर पकड़ने को लेकर इस टीम ने उपायुक्त से मार्गदर्शन मांगा है. टीम ने कहा है कि संक्रमित जवान को जिस तरह से पकड़ा गया है, उससे टीम को भी संक्रमित होने का खतरा है. ऐसे में टीम को उचित मार्गदर्शन दिया जाये.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >