अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने कहा मामला संदेहास्पद
थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू गांव निवासी शिवकुमार महतो के घर में रविवार अल सुबह लगभग पांच बजे अपराधियों ने फायरिंग की.
कांके.
थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू गांव निवासी शिवकुमार महतो के घर में रविवार अल सुबह लगभग पांच बजे अपराधियों ने फायरिंग की. फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही पुलिस शिव महतो के घर पहुंची. इस संबंध में शिवकुमार ने कांके थाना को दिये प्राथमिकी में बताया कि वह सुबह लगभग पांच बजे आंगन में टहल रहे थे. इसी बीच उसे गोली चलने जैसी आवाज सुनायी दी. शिव ने घटना की जानकारी अपने पड़ोसी को दी. छानबीन में आंगन में दो खोखा व एक जिंदा गोली मिली. उसने पुलिस को बताया कि हो सकता है मुझे पटाखा जला कर डराने की कोशिश की गयी होगी और खोखा व जिंदा गोली आंगन में छोड़ दिया गया होगा. इस संबंध में कांके थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा 0.75 एमएम व एक नाइन एमएम की जिंदा गोली बरामद की है. पुलिस छानबीन में घर की चहारदीवारी, घर के अंदर व बाहर कहीं भी गोली के निशान नहीं मिले. शिव कुमार पेशे से किसान है. बताया कि मामला संदेहास्पद है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.