पुलिस ने सोनाहातू थाना क्षेत्र के डोमाडीह निवासी हरिहर महतो की रविवार को निर्मम हत्या करनेवाले दो अभियुक्त सुलोचना देवी और छत्रपति महतो दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डीएसपी ओम प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस हरिहर महतो की गुमशुदगी के आधार पर जांच व संदिग्ध दंपति सुलोचना देवी व क्षेत्रपति महतो से पूछताछ की. इसी क्रम में पता चला कि लखन महतो ने सुलोचना देवी व हरिहर महतो का अवैध संबंध होने के कारण तीन लोगों के साथ मिलकर 31 जनवरी को हरिहर को हत्या करने की नीयत से सुलोचना के माध्यम से बुलाया. इसके बाद हरिहर की हत्या कर उसके सिर को धड़ से अलग कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से गांव के पीछे कांची नदी के किनारे झाड़ियों के बीच दलदल में दबाकर ऊपर से धूल-मिट्टी से ढंक दिया. संदिग्ध दंपती की निशानदेही पर छुपाये गये शव को निकाला गया व परिजनों से पहचान कराकर कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया. हत्या में संलिप्त दंपती को गिरफ्तार कर उनके पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त खून लगा बांस का बल्ली, अभियुक्त का मोबाइल फोन, खून लगा काले रंग का दुपट्टा बरामद किया है. छापामारी दल में डीएसपी ओम प्रकाश, पुलिस निरीक्षक सतीक कुमार गौरव, थाना प्रभारी, प्रेम प्रदीप, हवलदार अमरजीत कुमार यादव, आरक्षी बाबूराम बास्की दल शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.