Coronavirus pandemic: झारखंड में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,05,935 हुई, 24 घंटे में एक की मौत

Coronavirus pandemic In Jharkhand रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Pandemic) से एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 922 हो गयी है और संक्रमण के 154 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,935 हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में एक और मरीज की मौत हो गयी, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 922 हो गयी. इसके अलावा, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 154 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,05,935 हो गयी है.

झारखंड में संक्रमित पाये गये 1,05,935 लोगों में से 1,01,897 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,116 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 10,693 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 154 संक्रमित पाये गये. रांची में 39, रामगढ़ में 38, पूर्वी सिंहभूम में 24 और धनबाद में 15 नये मामले सामने आए.

Also Read: 20 साल का हुआ झारखंड: खुल रहे अवसरों के द्वार, युवाओं के सपने हो रहे साकार

Posted By: Amlesh Nandan.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >