Coronavirus Pandemic: कोरोना से गिरिडीह में एक की मौत, रांची का पुजारी संक्रमित, झारखंड में तेजी से बढ़ रहे मामले

Coronavirus Pandemic in Jharkhand: झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. प्रदेश में अब तक 5 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है. वहीं, कोरोना वायरस के बढ़ने की रफ्तार भी लगातार तेज हो रही है.

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. प्रदेश में अब तक 5 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है. वहीं, कोरोना वायरस के बढ़ने की रफ्तार भी लगातार तेज हो रही है.

Also Read: Coronavirus Lockdown in Jharkhand LIVE Updates: झारखंड में कोरोना से अब तक 5 की मौत, दिन में मिले रिकॉर्ड 46 पॉजिटिव केस

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार (29 मई, 2020) को गिरिडीह के एक व्यक्ति की रांची में कोविड19 से मौत की पुष्टि की. इसके साथ ही प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गयी. 29 मई को ही प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट हुआ. इस दिन 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.

इससे पहले 20 मई, 2020 को सबसे ज्यादा 42 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे. शुक्रवार के कोरोना विस्फोट के बाद प्रदेश में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 500 के पार हो गयी. राज्य में अब भी कोरोना के 300 से अधिक एक्टिव केस हैं. वहीं, 200 से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

गौर करने वाली बात यह है कि राज्य में कोरोना के संक्रमण की शुरुआत के 45वें दिन मरीजों की संख्या 100 हुई थी. वहीं, महज 12 दिन में 200 नये मरीज सामने आये और सिर्फ 4 दिन में 120 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि इन 46 नये मामलों में पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और रामगढ़ के सबसे ज्यादा मामले थे. इन तीनों जिलों में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं. पूर्वी सिंहभूम में 14 मरीज मिले, तो हजारीबाग में 10 और रामगढ़ में 9. कोडरमा से 7, धनबाद से 3, बोकारो से 2 मरीज सामने आये, जबकि रांची के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई.

Also Read: झारखंड में बढ़ सकता है लॉकडाउन! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिये संकेत

रांची के धुर्वा स्थित अयप्पा मंदिर के पुजारी के सैंपल जमशेदपुर में लिये गये थे और एमजीएम हॉस्पिटल की लैब में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. पुजारी की रिपोर्ट आने के बाद उसे राजधानी स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के कोविड19 वार्ड में भर्ती करवा दिया गया. हालांकि, पुजारी की पत्नी और बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी.

उल्लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद 40 दिनों तक जमशेदपुर में कोविड19 का कोई केस सामने नहीं आया था. मई के दूसरे सप्ताह में शहरी इलाकों से कोरोना के मामले सामने आने शुरू हुए. शुक्रवार को जो 14 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं, वे सभी जमशेदपुर के शहरी इलाके के अलग-अलग भागों में रहते हैं.

कोडरमा में जो 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री है. इन लोगों ने कोरोना वायरस के मामले में सबसे ज्यादा रिस्क वाले क्षेत्र महाराष्ट्र और तमिलनाडु की यात्रा की थी. इसी तरह रामगढ़ के सभी 9 मरीज रामगढ़ सदर और चितरपुर ब्लॉक के रहने वाले हैं. वहीं, हजारीबाग के कोरोना संक्रमित लोग बड़कागांव और बरही प्रखंड के गांवों के रहने वाले हैं.

ज्ञात हो कि प्रदेश में 29 मई, 2020 की रात 9 बजे तक 59,452 लोगों की कोरोना जांच की गयी है, जिसमें 523 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं. अब तक 5 लोगों की मौत हुई है और करीब ढाई सौ लोग ठीक हो चुके हैं. अब भी राज्य में कोरोना के 300 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं.

Posted By Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >