Coronavirus Lockdown Jharkhand Update : झारखंड में एक दिन में 7 नये कोरोना पॉजिटिव मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 41

Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: रांची : झारखंड में दिन-ब-दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है. सरकार इस वायरस को फैलने से रोकने की जितनी कोशिश कर रही है, कुछ लोग उन कोशिशों को विफल करने में लगे हैं. कुछ पुलिसकर्मी भी इस दौरान अपनी ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं. इसलिए एसएसपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पिछले दिनों कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी से 7 लोग लोहरदगा चले गये थे. इस मामले में एसएसपी ने तीन दारोगा को सस्पेंड कर दिया है और 4 थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इन पुलिसकर्मियों ने रांची से लोहरदगा जाने वाले हिंदपीढ़ी के लोगों को रोका नहीं था. बिना जांच उन्हें जाने दिया. ज्ञात हो कि झारखंड के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी को प्रशासन ने सील कर रखा है. इसके बावजूद यहां से लोग अन्य जिलों में पहुंच रहे हैं, इससे प्रशासन चिंतित है. ज्ञात हो कि 31 मार्च, 2020 से 18 अप्रैल, 2020 के बीच प्रदेश में 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें से कम से कम 29 तबलीगी जमात से जुड़े हैं. रांची में कुल 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. सिर्फ हिंदपीढ़ी में इस जानलेवा वायरस से 18 लोग संक्रमित हैं. रांची में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक हिंदपीढ़ी का रहने वाला था.

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >