सभी जिलों में चलेगा कोरोना का रैपिड टेस्ट ड्राइव

सभी जिलों में चलेगा कोरोना का रैपिड टेस्ट ड्राइव

रांची : राज्य के चार जिलों में मंगवार व बुधवार को चलाए गये रैपिड एंटीजेन जांच अभियान की सफलता को देखते हुए सरकार ने अन्य जिलों में भी विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला ने बताया कि यह अभियान राज्य के अन्य जिलों में भी चलाया जायेगा. केंद्र से किट मिलने के बाद शुरू होगा अभियानरांची, जमशेदपुर, धनबाद व पलामू में सोमवार व मंगलवार को रैपिड एंटीजेन जांच अभियान चलाया गया है.

जल्द ही शेष 20 जिलों में यह अभियान चलाया जायेगा. केंद्र सरकार को किट का आर्डर दिया गया है. किट मिलने के साथ ही जांच अभियान शुरू हो जायेेगा, जो अागे चलता रहेगा.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >