Jharkhand News: संविदा वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए खुशखबरी, अब मिलेंगे प्रति क्लास इतने रुपये

मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद उसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए वर्ष 2015-16 में विभिन्न विषयों के लिए संविदा के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गयी थी.

झारखंड के विश्वविद्यालयों में संविदा पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों को क्लास लेने के एवज में मिलने वाली राशि में 2.5 गुना वृद्धि का प्रस्ताव है. उनको प्रति कक्षा 600 रुपये की जगह 1500 रुपये देने पर विचार किया जा रहा है. उच्च व तकनीकी शिक्षा ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार किया है. विभागीय मंत्री होने की वजह से प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के लिए भेजा गया है.

मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद उसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए वर्ष 2015-16 में विभिन्न विषयों के लिए संविदा के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गयी थी.

उनको एक क्लास के लिए 600 रुपये और महीने में अधिकतम 36,000 रुपये दिये जाते हैं. अब इन्हें हर महीने अधिकतम 45,000 रुपये मिल सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >