काॅमरेड मिथलेश सिंह का जीवन ट्रेड यूनियन नेताओं के लिए प्रेरणा स्रोत

डकरा में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कॉमरेड मिथलेश सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। उनके संघर्षों को याद कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

डकरा. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के केंद्रीय अध्यक्ष रहे कॉमरेड मिथलेश सिंह की पहली पुण्यतिथि शनिवार को डकरा में मनायी गयी. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी.

वक्ताओं ने कहा की कॉमरेड मिथलेश सिंह कम उम्र में ही ट्रेड यूनियन आंदोलन से जुड़े और कॉमरेड एके रॉय की प्रेरणा से कोयला श्रमिकों तथा असंगठित क्षेत्र के मेहनतकश मजदूरों को संगठित करने में अग्रणी भूमिका निभाई. वे श्रमिकों के लोकप्रिय नेता एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा थे. उनका संघर्ष ट्रेड यूनियन नेताओं के लिए प्रेरणा होना चाहिए, ताकि वर्तमान परिस्थितियों में मजदूरों के समक्ष जो समस्या है उसके खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सके.

अध्यक्षता तौहीद आलम ने की. संचालन फारूक नवाब ने किया. इस अवसर पर इरफान खान, अर्जुन सिंह, किरन बारा, जुनैद अंसारी, लक्ष्मी देवी, हदीश अंसारी, कमला देवी, रीना देवी, हमीदा खातून, नजमा खातून, बबलू अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मानव देवी, किशन प्रसाद, शमीम अख्तर आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >