Ranchi News : प्रमाण पत्र देने के नाम पर महिला गृह रक्षकों से 200 रुपये मांगने वाला कंपनी कमांडर निलंबित

महिला गृहरक्षकों की शिकायत पर होमगार्ड मुख्यालय के डीआइजी ने कंपनी कमांडर को किया निलंबित

रांची. प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देने के नाम पर महिला गृह रक्षकों से दो-दो सौ रुपये मांगने वाले होमगार्ड के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान के कंपनी कमांडर सह प्रशिक्षण प्रभारी सत्येंद्र कुमार को मुख्यालय डीआइजी अजय लिंडा ने निलंबित कर दिया है. इस संबंध में 17 फरवरी 2025 को आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि गृह रक्षा वाहिनी के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान धुर्वा में महिला गृह रक्षकों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. इसके बाद 16 फरवरी 2025 को प्रशिक्षण केंद्र में महिला गृह रक्षकों का पारण परेड आयोजित किया गया. पारण परेड के बाद कंपनी कमांडर सह प्रशिक्षण प्रभारी सत्येंद्र कुमार द्वारा सभी महिला गृह रक्षकों से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देने के एवज में दो-दो सौ रुपये की मांग की गयी. इसको लेकर कुछ महिला गृह रक्षकों ने लिखित शिकायत की थी. उक्त आवेदन में पैसा मांगने के अलावा भी कई गंभीर आरोप लगाये गये थे, जो कि बेहद शर्मनाक और गंभीर प्रवृत्ति के प्रतीत होते हैं. कंपनी कमांडर सत्येंद्र कुमार का कृत्य और आचरण इनकी घोर अनुशासनहीनता, कर्त्वयहीनता, स्वेछाचारिता, उदंडता, भ्रष्टाचार, सेवा संहिता का उल्लंघन एवं एक अयोग्य पदाधिकारी होने का द्योतक है. इसलिए तत्काल प्रभाव से कंपनी कमांडर सत्येंद्र कुमार को सामान्य जीवन भत्ता पर निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय रांची होगा. जहां वे प्रतिदिन मुख्यालय समादेष्टा, रांची की देखरेख में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >