Ranchi News : कोकर में फंदे से लटक कर दी जान

Ranchi News:सदर थाना क्षेत्र के कोकर चूना भट्ठा निवासी संजय सिंह (48) ने फंदे से लटक कर जान ने दी. उन्होंने अपने घर की छत के लोहे के एंगल से गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी की.

रांची. सदर थाना क्षेत्र के कोकर चूना भट्ठा निवासी संजय सिंह (48) ने फंदे से लटक कर जान ने दी. उन्होंने अपने घर की छत के लोहे के एंगल से गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी की. जानकारी मिलने पर सदर थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बीमारी से परेशान थे संजय

बताया जाता है कि संजय सिंह बीमारी से परेशान थे. उन्हें शराब की लत थी. वह काफी दिनों तक अस्पताल में भरती रहे थे. शराब के कारण उनकी 80 प्रतिशत किडनी काम नहीं कर रही थी. इसके अलावा थायराइड, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारी के कारण डिप्रेशन में थे. वह काफी दिनों शराब का सेवन नहीं कर रहे थे. इधर 11 जुलाई को पुत्र की शादी के दिन खुशी में शराब का सेवन किया, तो घरवालाें ने कुछ नहीं कहा. उस दिन के बाद वह लगातार शराब का सेवन करने लगे. कल रात भी शराब मांग रहे थे. जब शराब नहीं मिली, तो गुस्से में आत्महत्या कर ली. पत्नी उषा सिंह के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >