रांची में आज की सुबह रही सबसे सर्द, 2-3 डिग्री तक और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि रांची में सुबह कोहरा छाया रहा. आने वाले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. लेकिन, इसके बाद अगले दो दिन में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

By Mithilesh Jha | January 6, 2023 4:35 PM

झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi Weather) में आज यानी शुक्रवार (6 दिसंबर 2023) की सुबह सबसे सर्द सुबह रही. इस सीजन में तापमान पहली बार 6.8 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया, जो इस मौसम का न्यूनतम है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र (MC Ranchi) ने यह जानकारी दी है.

रांची में आज का तापमान 6.8 डिग्री

मौसम केंद्र रांची (Meteorological Center Ranchi) ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह रांची का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है. इस तरह आज का दिन अब तक इस सीजन का सबसे सर्दन दिन बन गया.

सुबह रांची में छाया रहा कोहरा

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि रांची में सुबह कोहरा छाया रहा. आने वाले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. लेकिन, इसके बाद अगले दो दिन में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. कोहरे से भी लोगों को अभी निजात नहीं मिलेगी.

Also Read: Jharkhand Weather Update News: झारखंड में बढ़ेगी ठंड, चलेगी शीतलहरी, रहें सतर्क

चाईबासा और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री

पछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय क्रमश: जमशेदपुर और चाईबासा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा. इन दोनों जगहों का उच्चतम तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि खूंटी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया.

12 जनवरी तक रांची में छाया रहेगा कोहरा

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है. यहां का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.2 डिग्री कम है. रांची का उच्चतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची में 12 जनवरी तक सुबह में कोहरा छाये रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जाहिर किया है.

रांची के बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

अगले 5 दिन के मौसम की बात करें, तो 7 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है. 8, 9 और 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 8, 9 और 10 डिग्री रहने की संभावना है.

Next Article

Exit mobile version