Ranchi News : सीएमपीडीआइ में बच्चों के बीच ड्रॉइन प्रतियोगिता

सीएमपीडीआइ ने सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 को लेकर मंगलवार को संस्थान के रबीन्द्र भवन में अपने कर्मियों के कक्षा-तीन से कक्षा-12 तक के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया.

रांची. सीएमपीडीआइ ने सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 को लेकर मंगलवार को संस्थान के रबीन्द्र भवन में अपने कर्मियों के कक्षा-तीन से कक्षा-12 तक के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया. सतर्कता हमारी साक्षा जिम्मेदारी विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों को कला के माध्यम से सतर्कता और ईमानदारी की अपनी समझ को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रोत्साहन देना और सतर्कता के महत्व के बारे में अगली पीढ़ी के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना था. प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गये. 18 अगस्त से शुरू किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 17 नवंबर को समाप्त होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >