रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का अनावरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पास द बॉल ट्रॉफी टूर अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं. सीएम ने कहा कि एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी का देशभर में भ्रमण कराए जाने से खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ेगा. चेन्नई की मेजबानी में 3 से 12 अगस्त तक एशियन हॉकी ट्रॉफी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा.
तीन अगस्त से शुरू होगी हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन अगस्त से शुरू होने वाली हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई- 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आज सोमवार को अनावरण किया. इस अवसर पर उन्होंने पास द बॉल ट्रॉफी टूर अभियान को लॉन्च करते हुए भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि इस चैंपियनशिप में भारतीय हॉकी टीम बेहतर और शानदार खेल का प्रदर्शन करेगी.
Also Read: Explainer: झारखंड की 30 हजार से अधिक महिलाओं की कैसे बदल गयी जिंदगी? अब नहीं बेचतीं हड़िया-शराब
चैंपियनशिप के प्रति उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप-2023 की ट्रॉफी का देश के विभिन्न शहरों में भ्रमण कराया जाना एक बेहतरीन कदम है. इससे ना सिर्फ हॉकी खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी चैंपियनशिप के प्रति आकर्षण और उत्साह का संचार होगा. इसके साथ आम लोगों में भी हॉकी की प्रति लगाव बढ़ेगा.
झारखंड की धरती से निकले हैं कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का हॉकी से गहरा नाता रहा है. खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों के गांव-गांव में हॉकी बसता है. यहां के बच्चे-बच्चियों में बचपन से ही स्टिक पर मैजिक शुरू हो जाता है. ऐसा लगता है कि हॉकी के बिना उनकी जिंदगी अधूरी सी है. इसी का नतीजा है कि यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने अपने खेल से झारखंड और देश का नाम रोशन किया है.
Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव है बटकुरी, जहां नक्सली कभी नहीं दे सके दस्तक
भारत पहली बार कर रहा मेजबानी
आपको बता दें कि एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी भारत पहली बार कर रहा है. इसका आयोजन चेन्नई में 3 से 12 अगस्त तक हो रहा है. इस चैंपियनशिप में मेजबान भारत समेत दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन की टीमें मुख्य रूप से भाग ले रही हैं. भारत अब तक तीन बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का विजेता बना है. भारत ने वर्ष 2011, वर्ष 2016 और वर्ष 2018 में चैंपियनशिप का खिताब जीता है.
Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां भीषण गर्मी में भी होता है ठंड का अहसास
ये थे मौजूद
मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार इस अवसर पर मौजूद थे.
Also Read: Health Tips: ऑफिस में कैसे रहें फिट? बता रहे हैं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ विनय मिश्रा
ये हैं खास बातें
एशियन हॉकी चैंपियनशिप चेन्नई में 3 से 12 अगस्त तक होगी
भारत पहली बार कर रहा एशियन हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी
दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन की टीमें ले रहीं भाग
भारत अब तक तीन बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का रहा है विजेता
2011, 2016 व 2018 में भारत ने जीता एशियन हॉकी चैंपियनशिप का खिताब
झारखंड का हॉकी से रहा है गहरा नाता
झारखंड की धरती से निकले हैं कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
सीएम हेमंत सोरेन ने हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया अनावरण सीएम हेमंत सोरेन ने पास द बॉल ट्रॉफी टूर अभियान को किया लॉन्च
पास द बॉल ट्रॉफी टूर अभियान लॉन्च कर भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं
झारखंड का हॉकी से गहरा नाता रहा है. खूंटी और सिमडेगा जैसे जिलों के गांव-गांव में हॉकी बसता है. यहां के बच्चे-बच्चियों में बचपन से ही स्टिक पर मैजिक शुरू हो जाता है. ऐसा लगता है कि हॉकी के बिना उनकी जिंदगी अधूरी सी है. इसी का नतीजा है कि यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने अपने खेल से झारखंड और देश का नाम रोशन किया है.
हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
