Jharkhand News: CTET पास अभ्यर्थियों को सीएम हेमंत सोरेन ने दिया भरोसा- नहीं होने दिया जायेगा अन्याय

झारखंड के सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कल सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात की और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वसन दिया. उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. साथ ही साथ सशस्त्र पुलिस के अभ्यर्थियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की.

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. यह बात उन्होंने कांके रोड रांची स्थित सीएम आवासीय परिसर में अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के प्रतिनिधिमंडल से कही. प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उनसे मुलाकात करने आया था. मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि नियम संगत प्रक्रियाओं के तहत मांगों और समस्याओं पर राज्य सरकार विचार करेगी.

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से आगामी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने से पहले जेटेट का आयोजन करने या सीटेट को जेटेट के समतुल्य मान्यता देने का अनुरोध किया है.

सशस्त्र पुलिस के अभ्यर्थियों ने भी मुलाकात की : झारखंड सशस्त्र पुलिस के सफल अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम से झारखंड सशस्त्र पुलिस विज्ञापन संख्या 02/2011 (सामान्य आरक्षी) वाहिनी संख्या-02 से 09 तक की द्वितीय मेघा सूची प्रकाशित करने का अनुरोध किया है. सीएम ने विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया. अपने आवास में सीएम ने कई मुलाकातियों से भेंट कर उनके आवेदन लिये और समस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >