गणेश चतुर्थी पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- विघ्न-बाधाएं दूर करें विघ्नहर्ता
Copied link
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से सभी के जीवन से बाधाओं को दूर करने और सुख, शांति, समृद्धि का आशीर्वाद देने की कामना की है.
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर भगवान गणेश की स्तुति करते हुए कहा कि विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें.
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान गणेश सभी को सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद दें. उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और खुशहाली बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है.
झारखंड में पिछले दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं. पत्रकारिता का ककहरा प्रसिद्ध पत्रकार और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से सीखा है. सम सामयिक विषयों पर कई रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही हैं.