स्टेशन से चोरी हुए बच्चे का मिला सुराग, राज्य से बाहर गयी पुलिस टीम

लातेहार के गारू निवासी दंपती का बच्चा हो गया था चोरी

रांची. रांची रेलवे स्टेशन से लातेहार के गारू निवासी दंपती का बच्चा चोरी होने के मामले में चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सिटी डीएसपी रमन ने बताया कि टीम को सीसीटीवी के माध्यम से बच्चे के बारे में पुख्ता सुराग मिला है. उसके आधार पर टीम राज्य के बाहर गयी है. प्राथमिकी के आधार पर सिटी डीएसपी केवी रमन ने चुटिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है. गौरतलब है कि सोमवार की सुबह 6:30 बजे जब बच्चे के पिता अपने परिवार के लिए भोजन लाने गये थे, उसी समय बच्चे को एक युवक अपने साथ लेकर चला गया. उसके बाद उसने इसकी शिकायत चुटिया थाना में की थी. उसने बताया था कि वह अगरतल्ला में काम करता है. रविवार की रात दंपती ट्रेन से रांची आया था. अधिक रात हो जाने के कारण स्टेशन पर ही रुक गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >