सीआईएसएफ संरक्षिका संगठन ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

डकरा में सीआईएसएफ संरक्षिका संगठन ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. रेखा सिंह ने सभी से एक पौधा लगाने की अपील की.

डकरा: पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल एनके-पिपरवार के संरक्षिका संगठन की ओर से रविवार को कैप्टन वी. ओइपोई पार्क, सीआईएसएफ फैमिली कॉलोनी सुभाषनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में संरक्षिका अध्यक्षा रेखा सिंह, इंस्पेक्टर रश्मि सहित संगठन की अन्य सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए. उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति संरक्षण को लेकर लोगों को प्रेरित किया गया.

संरक्षिका अध्यक्षा रेखा सिंह ने कहा कि वृक्ष धरती का आभूषण ही नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं. उन्होंने कहा कि वृक्ष सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण संतुलित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन मिल सकेगा. उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल किसी विशेष दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भी लोगों को प्रेरणा दे रहा है.

मौके पर रजिया सुल्ताना, शशि, शांति, असुंता, प्रियंका, सुनीता, रचना, हिमानी थपलियाल सहित संरक्षिका संगठन के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >