राजाओं के राजा हैं ख्रीस्त : फा जॉर्ज लकड़ा

प्रखंड के दिघिया गांव स्थित रोमन कैथोलिक चर्च प्रांगण से मसीहियों ने रविवार को ख्रीस्त राजा पर्व के अवसर पर पवित्र सक्रामेंट लेकर शोभायात्रा निकाली.

प्रतिनिधि, बेड़ो.

प्रखंड के दिघिया गांव स्थित रोमन कैथोलिक चर्च प्रांगण से मसीहियों ने रविवार को ख्रीस्त राजा पर्व के अवसर पर पवित्र सक्रामेंट लेकर शोभायात्रा निकाली. ख्रीस्त राजा शोभायात्रा में बतौर मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर जॉर्ज लकड़ा ने अपने प्रवचन में कहा कि ख्रीस्त राजाओं के राजा हैं. राज राजेश्वर हमारा यीशु शांतिप्रिय न्यायकर्ता हैं. प्रभु यीशु का राज्य कभी समाप्त नहीं होगा. यीशु राज्य के समर्पित राजा हैं. हम लोग ईश्वर की चुनी हुई प्रजा हैं. मसीह की ज्योति से पूरा विश्व दिव्यमान व प्रकाशमय है. हमें अन्याय, शोषण के विरुद्ध प्रेम, शांति व भाईचारा का बीज बोना चाहिए. शोभायात्रा में पवित्र सक्रामेंट के साथ पारंपरिक वेशभूषा, ढ़ोल, नगाड़े, गाजे-बाजे व झंडा बैनर के साथ मसीही शामिल हुए. मौके पर पल्ली पुरोहित फा रॉबर्ट मिंज, फादर सुमित खलखो, फादर भिमसेंट मिंज, फादर शिशिर सुरीन, फादर आनंद भेंगरा, सिस्टर निर्मला, सि बिनया, सि लुस्सी, पल्ली के अध्यक्ष सुशील कुजूर, प्रचारक बिनय, देवनिश, सुबल, सलोमी, जुलिया, निकोलस प्रकाश मिंज सहित कई मसीही विश्वासी मौजूद थे.

मसीहियों ने ख्रीस्त राजा पर्व पर शोभायात्रा यात्रा निकाली

बेड़ो, पवित्र सक्रामेंट के साथ शोभायात्रा में शामिल मसीही.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >