डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल मेसरा के तीसरे वार्षिक समारोह
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
मेसरा.
बच्चे देश का भविष्य हैं. विद्यालय प्रबंधन अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करें. विद्यालय की सोच सकारात्मक होने पर परिस्थितियां भी घुटने टेक देती हैं. रांची वर्षों से शिक्षा का केंद्र रहा हैं. उक्त बातें शनिवार को डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल मेसरा के तीसरे वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्य मंत्री सुदेश कुमार महतो ने कही. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन व देशप्रेम की भावना जागृत करें. उन्होंने स्कूल में आर्चरी प्रशिक्षण कराने की घोषणा की. मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि राज्य के विद्यालयों का दायित्व है कि बच्चे राज्य के उत्थान में सहयोग करें. जिप सदस्य संजय कुमार महतो ने भी अपनी बातें कही. विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से श्रोताओं का मन मोह लिया. मौके पर विशिष्ट अतिथि संजय महतो, डॉ प्रभा रानी, संतोष महतो, मनरखन महतो, किरण मेहता, कुशल मुंडा, साधो उरांव, सुदेश उरांव, शिवेंदु दुबे, प्रकाश राम आदि मौजूद थे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।