मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

मेसरा के हुंडूर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया.

मेसरा.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हिंदू समाज के प्रति आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में गुरुवार को शाम सात बजे भाजपा रांची जिला ग्रामीण (पश्चिमी) के तत्वावधान में मेसरा के हुंडूर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया. लोगों ने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है. भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सदैव सभी धर्मों, आस्थाओं व परंपराओं के सम्मान की पक्षधर रही है. किसी भी प्रकार की विभाजनकारी राजनीति का कड़ा विरोध करती है. भाजपा के लोगों ने मुख्यमंत्री से अपने बयान पर अविलंब स्पष्टीकरण देने व जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी दोहराने पर पार्टी जनआंदोलन करेगी. विरोध प्रदर्शन में प्रीतम साहू, सुधाकर चौबे, महानंद महतो, प्रभात महतो, रितेश महतो, आकाश, बेनीराम, अमित, पप्पू, रंजन, शिवलाल, सोनू, नवीन, बिट्टू, विकास, शत्रुघ्न, अनीश, प्रमोद, प्रकाश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >