छत्तीसगढ़ की विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान

छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेसरा मंडल के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में डोर-टू-डोर अभियान चलाया.

मेसरा. छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेसरा मंडल के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में डोर-टू-डोर अभियान चलाया और उनके पक्ष में मतदान की अपील की. इस क्रम में वह खटंगा पंचायत के सुगनू, लालगंज, मेसरा पूर्वी, चंदवे, डूमरदगा के सुगनू, उलातू, हुंदुर, नेवरी, मेसरा पश्चिमी आदि गांव गयीं. विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष राजा महतो, कामेश्वर महतो, संजीत सिंह, सुदेश उरांव, महानद महतो, पप्पू महतो, अमित साहू, सत्यजीत सिंह, बालचंद साहू, अभिषेक महतो, कर्नल बीके सिंह, अर्जुन मंडप्व शिवलाल महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >