झारखंड में सूर्यदेव को अर्घ्य देने का क्या है सही समय, मौसम केंद्र ने जारी किया सूर्योदय और सूर्यास्त की टाइमिंग

Chhath Puja 2025: रांची और झारखंड के सभी जिलों में 25 अक्टूबर से छठ महापर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ शुरू हो गया. छठ व्रति और श्रद्धालु घाटों की साफ-सफाई और सजावट में लगे हैं. जानें 27 अक्टूबर को सूर्यास्त और सूर्योदय का सही समय और छठ पूजा का महत्व.

Chhath Puja 2025, रांची: छठ महापर्व का त्योहार नहाय खाय के साथ 25 अक्टूबर यानी कि शनिवार से शुरू हो गया है. राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में छठ महापर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है. छठ व्रति और श्रद्धालु के साथ साथ प्रशासन छठ घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा पूरी कर चुके हैं. जिससे हर जगह छठ की रौनक देखते ही बन रही है. इस पर्व में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यही समय सूर्य देव को अर्घ्य देने का होता है.

सभी जिलों के लिए जारी किया गया समय सारणी

मौसम केंद्र रांची ने राज्य के सभी जिलों के लिए सूर्यास्त एवं सूर्योदय का समय जारी कर दिया है. मौसम वैज्ञानिकों द्वारा इसे जारी करने का मकसद होता है कि श्रद्धालुओं को पूजा पाठ में कोई परेशानी न हो. ऐसे छठ व्रतियों को समय सारणी के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है.

Also Read: छठ पर बारिश का साया! खरना के दिन झारखंड के 17 जिलों में बरसेगा बदरा

आइये जानते हैं 27 अक्टूबर को कब सूर्योदय और सूर्यास्त होगा

सूर्योदय का समय सूर्यास्त का समय
बोकारो: 5.49 बजे 17.11 बजे
देवघर: 5.47 बजे 17.07 बजे
धनबाद: 5.47 बजे 17.08 बजे
दुमका: 5.45 बजे 17.05 बजे
पूर्वी सिंहभूम: 5.48 बजे 17.11 बजे

Also Read: कैसे शुरू हुई थी हजारीबाग के बड़कागांव में छठ पूजा मनाने की परंपरा? 1680 में इस राजा ने की थी शुरुआत

ज्यादा जानकारी के इस तस्वीर को देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >