8 नवंबर को चंद्रग्रहण पर छत्र भंग योग से होगा सत्ता परिवर्तन, जानें, झारखंड में ग्रहण दिखेगा या नहीं

Chandra Grahan|Lunar Eclipse|15 दिन के कालखंड में दो ग्रहण लगते हैं, तो उसे छत्र भंग योग कहते हैं. इस दौरान सत्ता में बदलाव होता है. इस बार भी मुख्यमंत्री बदल सकता है. भारत में यह ग्रहण सिर्फ पूर्वोत्तर के राज्यों में कुछ समय के लिए देखा जायेगा. 8 नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण 1 घंटा 26 मिनट का होगा.

Chandra Grahan|Lunar Eclipse|कार्तिक पूूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन यानी मंगलवार (8 नवंबर 2022) को चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) लग रहा है. खग्रास चंद्रग्रहण दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर लग रहा है, जो 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जायेगा. इस बार के चंद्रग्रहण को खास बताया जा रहा है. रांची के पंडित रामदेव पांडेय ने कहा है कि इस चंद्रग्रहण का कुछ लोगों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. मुख्यमंत्री का बदलाव भी हो सकता है.

किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री बदलेगा

पंडित रामदेव पांडेय ने गुरुवार को बताया कि इस बार छत्र भंग योग (Chhatra Bhang Yoga) बन रहा है. ऐसे में किसी मुख्यमंत्री की सत्ता जायेगी. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस राज्य के मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी गंवानी होगी. पंडित पांडेय ने कहा कि देश के किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल सकता है. जब भी छत्र भंग योग (What is Chhatra Bhang Yoga) बनता है, तो उसके राजनीतिक प्रभाव देखे जाते हैं.

Also Read: Chandra Grahan 2022: विनाशकारी है ये चंद्रग्रहण, वृष, कन्या तुला समेत 5 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव
क्या है छत्र भंग योग|What is Chhatra Bhang Yoga

पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि जब भी 15 दिन के कालखंड में दो ग्रहण लगते हैं, तो उसे छत्र भंग योग कहते हैं. इस दौरान सत्ता में बदलाव होता है. इस बार भी कोई मुख्यमंत्री बदल सकता है. उन्होंने बताया कि भारत में यह ग्रहण सिर्फ पूर्वोत्तर के राज्यों में कुछ समय के लिए देखा जायेगा. उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को पूर्णिमा है. खग्रास चंद्रग्रहण 1 घंटा 26 मिनट का होगा.

झारखंड में नहीं दिखेगा चंद्रग्रहण

पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 22 मिनट तक लगने वाला चंद्रग्रहण झारखंड समेत पूरे भारत में सूर्यास्त के साथ ही खत्म हो जायेगा. यानी झारखंड में चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा. सिर्फ पूर्वोत्तर के तीन राज्यों असम, नगालैंड और मणिपुर में कुछ देर के लिए ग्रहण को देखा जा सकेगा. उन्होंने बताया कि असम के डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया के अलावा मणिपुर की राजधानी इंफाल एवं नगालैंड की राजधानी कोहिमा में चंद्रग्रहण देखा जा सकता है.

इन राशि के लोगों के लिए लाभदायक है चंद्रग्रहण

पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि भरणी नक्षत्र वृष राशि पर ग्रहण होगा. यह मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुम्भ राशि के लिए लाभदायक साबित होगा. वहीं, मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के लिए हानिकारक रहेगा. बता दें कि पिछली बार अमावस्या 25 अक्टूबर 2022 को थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >