पटना से चाईबासा जा रही बस रांची में दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत की खबर

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार (10 मार्च) को एक बस और बालू लदे हाइवा की टक्कर में दो लोगों की मौत की सूचना है. दुर्घटना राजधानी रांची में हुई है.

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार (10 मार्च) को एक बस और बालू लदे हाइवा की टक्कर में दो लोगों की मौत की सूचना है. दुर्घटना राजधानी रांची में हुई है. दुर्घटना उस वक्त हुई, जब यात्रियों से भरी एक बस की बालू लदे हाइवा से आमने-सामने की टक्कर हो गई.

Also Read : रांची के एक अपार्टमेंट में लगी आग, एक की मौत, दूसरा घायल

सुबह 5 बजे रांची में हुई दुर्घटना

दुर्घटना तुपुदाना थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह करीब 5 बजे हुई, जब बस पटना से चाईबासा जा रही थी. तुपुदाना की थाना प्रभारी मीरा सिंह ने हालांकि किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने कहा है कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तुपुदाना के सतरंजी बाजार के पास हुई दुर्घटना

थाना प्रभारी ने बताया कि पटना से चाईबासा के बीच चलने वाली मां विषहरी रथ की सुबह-सुबह बालू लदे हाइवा से तुपुदाना थाना क्षेत्र के सतरंजी बाजार के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई. इसमें मां-बेटी की मौत की सूचना है.

कोडरमा की मां-बेटी की दुर्घटना में हो गई मौत

दो लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. मृतकों की पहचान मां-बेटी के रूप में हुई है. मां-बेटी झारखंड के कोडरमा फॉरेस्ट कॉलोनी की रहने वाली थीं. दोनों खूंटी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहीं थीं. इसी दौरान रांची में दुर्घटना हो गई और मां-बेटी की मौत हो गई.

न्यूज एजेंसी ने दी थी ये खबर

इसके पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी थी कि बस रांची से चाईबासा जा रही थी. इसी दौरान एक ट्रक से बस की टक्कर हो गई और दोनों वाहन एक फ्लाईओवर के पोल से जा टकराए. इसमें दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी. हालांकि, मृतकों की पहचान नहीं होने की बात कही गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >