गाड़ी किनारे मिली, डैम में नहीं मिला शव; विधानसभा कर्मी की तलाश जारी

नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर के कूदने की आशंका पर एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है. डैम के किनारे से उनकी गाड़ी, चप्पल और बरसाती बरामद हुई है. पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है.

पिस्का नगड़ी. नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में विधानसभा कर्मी के कूदकर आत्महत्या करने की सूचना पर सुबह 10 बजे से डिप्युटी कमांडेंट 09 डी पटना के नेतृत्व में एनडीआरएफ के दो मोटर बोट से 30 जवान डैम के फाटक और इसके आसपास के पानी में डैम डूबे विधानसभा कर्मी बुलन्द अख्तर को तलाशते रहे लेकिन शाम तक बुलंद अख्तर का शव पानी से बाहर नहीं आया.

नगड़ी पुलिस के अनुसार डैम के किनारे से पुलिस ने एक गाड़ी, चप्पल और बरसाती बरामद की है. बरामद सामानों के आधार पर पानी में कूदने वाले की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में की गयी. नगड़ी थाना प्रभारी ने कहा कि कल भी डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जायेगा. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार बुलंद अख्तर बुधवार को अपने घर से निकले थे. इसके बाद वह देर शाम तक वापस नहीं लौटे. आज सुबह मोटरसाइकिल के नम्बर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गयी. उसके बाद जा कर डैम में डूबने की आशंका व्यक्त की गयी.

ये भी पढ़ें: CCL में सतर्कता अभियान शुरू, पांच क्षेत्रों में पारदर्शिता बढ़ाने पर फोकस

ये भी पढ़ें: झारखंड SIR पर बड़ा असर,अधिकारियों की सेवा खत्म, 63 लाख मतदाताओं को नोटिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >