crime news : कार चालक ने बाइक सवार को धक्का मारा, हंगामा

ओवरब्रिज पर हुई घटना, बाइक सवार जख्मी

रांची. डोरंडा ओवरब्रिज पर रविवार की रात नौ बजे एक कार चालक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक सवार जख्मी हो गये. उसे अस्पताल लाया गया. घटना के बाद वहां हंगामा होने लगा. इस कारण पूरा ओवरब्रिज रोड एक ओर जाम हो गया. घटना के थोड़ी देर बाद इसकी सूचना डोरंडा व चुटिया थाना को मिली. पुलिस तत्काल वहां पहुंची और लोगों को समझा कर मामला शांत कराया. लगभग आधा घंटा के बाद जाम समाप्त हुआ. बताया जाता है कि कार डोरंडा की ओर आ रही थी और बाइक सवार मेन रोड से डोरंडा की ओर जा रहा था. कार चालक ने तेजी में रांग साइड में प्रवेश कर बाइक सवार को धक्का मार दिया. घटना के बाद बाइक सवार के समर्थन में लोग वहां हंगामा करने लगे. फिर घायल बाइक सवार को इलाज के लिए राज अस्पताल ले जाया गया. इधर, हंगामा के दाैरान कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >