JPSC-JSSC पर फैसला आज! पुनर्गठन, परीक्षा सुधार समिति और CGL गड़बड़ी की जांच पर कैबिनेट में हो सकती है चर्चा

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक आज होगी. इस बैठक में JPSC के पुनर्गठन, अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति, परीक्षा सुधार समिति के सदस्यों के नामों पर मुहर लग सकती है.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्ताव पर सरकार की मंजूरी मिल सकती है. सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव में आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति से संबंधित बिंदु शामिल हैं.

इसके साथ ही परीक्षा सुधार समिति के सदस्यों के नाम पर भी कैबिनेट में सहमति बन सकती है. पिछली विशेष कैबिनेट बैठक में IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी. अब समिति में शामिल किए जाने वाले अन्य सदस्यों के नाम का प्रस्ताव बैठक में लाए जाने की संभावना है.

JPSC-JSSC में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ का प्रस्ताव

कैबिनेट में JPSC और JSSC में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ गठित करने का प्रस्ताव भी आ सकता है. इसका उद्देश्य आयोगों की परीक्षा प्रक्रिया में निगरानी और पारदर्शिता को मजबूत करना बताया जा रहा है.

वहीं, JPSC और JSSC की CGL परीक्षाओं में सामने आई कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने का प्रस्ताव भी बैठक में आने की संभावना है. समिति के गठन को लेकर सरकार की ओर से अहम फैसला लिया जा सकता है.

करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों के अलावा करीब दो दर्जन अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है. इनमें हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल बताए जा रहे हैं.

परीक्षा व्यवस्था में सुधार और आयोगों के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों पर होने वाला फैसला अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासकर JPSC और JSSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता और निगरानी को लेकर सरकार के संभावित फैसले पर अभ्यर्थियों की नजर रहेगी.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC महाघोटाले पर दिल्ली में हंगामा, Rahul Gandhi के घर पहुंचे नाराज छात्र!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी The Followup में कंटेंट राइटर और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव रखतीं हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. इस दौरान उन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनसरोकार की खबरों के लेखन, संपादन और डिजिटल पब्लिशिंग का काम किया. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्होंने न्यूज़ वॉइस ओवर भी किया है. खबरों को सरल, प्रभावी और दर्शकों के अनुकूल भाषा में प्रस्तुत करने के साथ-साथ स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे वॉयस के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का भी अनुभव रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी विशेष रूचि झारखंड से जुड़े स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से संबंधित खबरों और डिजिटल न्यूज़ कंटेंट में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >