युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में प्रेमी गिरफ्तार, जेल

युवती का लिव इन पार्टनर ही था मास्टर माइंड

मांडर.

करगे गांव में पाुच जून को 19 वर्षीया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में मांडर पुलिस ने बुधवार को युवती के लिव इन पार्टनर संजीव उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की घटना की जांच के क्रम में करगे निवासी संजीव उरांव उर्फ संजू उरांव पिता अरुण उरांव की भी संलिप्तता सामने आयी है. पीड़िता संजीव उरांव के साथ ही पिछले दो वर्षों से उसके घर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. संजीव डेढ़ महीना पहले उसे घर में छोड़ काम करने केरल चला गया था. बताया गया कि पीड़िता से पीछा छुड़ाने के लिए उसने ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची थी. पुलिस का कहना है कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में संजीव उरांव सहित एक दर्जन युवकों की संलिप्तता का पता चला है. जिसमें से एक नाबालिग सहित नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

युवती का लिव इन पार्टनर ही था मास्टर माइंडB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >