Coronavirus Lockdown: 3 महीने तक फ्री गैस सिलेंडर मिलेगा लेकिन सरकार ने लगाई ये नई शर्त

राज्य के इंडेन, भारत गैस व एचपी गैस उपभोक्ताओ‍ं को अब घरेलू गैस (14.2 किलोग्राम व पांच किलोग्राम) 15-15 दिनाें के अंतराल पर मिलेगा.

रांची : राज्य के इंडेन, भारत गैस व एचपी गैस उपभोक्ता को अब घरेलू गैस (14.2 किलोग्राम व पांच किलोग्राम) 15-15 दिनाें के अंतराल पर मिलेगा. इसी अनुसार, बुकिंग भी होगी. केंद्र ने लॉकडाउन रहने की स्थिति में उपभोक्ताओं द्वारा लगातार बुकिंग किये जाने से बार-बार सर्वर डाउन होने और उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलिंडर लेने की होड़ में पैनिक किये जाने के कारण यह निर्णय लिया है.

आइओसी के झारखंड में पदस्थापित चीफ जनरल मैनेजर हरीश दीपक ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा अनावश्यक भीड़ को देखते हुए ही कंपनी ने यह निर्णय लिया है. यह व्यवस्था लगभग एक हफ्ते तक रह सकती है. रांची जिला में प्रतिदिन 40 ट्रक घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति कंपनी द्वारा करायी जा रही है. प्रत्येक डिस्ट्रीब्यूटर को ट्रक की संख्या भी डबल कर दी गयी है. ऐसे में गैस की किल्लत नहीं है. भारत गैस के झारखंड इंचार्ज रजत बंसल ने बताया कि कंपनी ने इस नियम को तत्काल प्रभाव से पालन करने का निर्देश दिया है. भारत गैस के उपभोक्ता से अपील की है कि वे समय पर बुकिंग करायें, सिलिंडर उनके घर पहुंचा दिया जायेगा.

रांची में हर दिन 55,000 गैस की बुकिंग होम डिलिवरी नहीं होने से लोग परेशान

रांची : रसोई गैस की बुकिंग के बाद समय पर कई इलाके में होम डिलिवरी नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं. वहीं, एजेंसियों का कहना है कि होम डिलिवरी के दौरान अलग-अलग जगह परेशानी हो रही है, इस कारण समय पर गैस पहुंच नहीं पा रहा है. शनिवार को कोकर स्थित अदिति इंडेन, लालपुर स्थित जयंत गैस, एचपी के आरके गैस सहित अन्य एजेंसियों में इक्का-दुक्का ग्राहक दिखे.

ग्राहकों से कहा गया कि आप घर पर रहें, होम डिलिवरी की जायेगी. वहीं, रांची में हर दिन लगभग 55,000 रसोई गैस की बुकिंग हो रही है. जबकि सामान्य दिनों में लगभग 25,000 बुकिंग हो रही थी. तीनों गैस कंपनियां मिल कर रांची में हर दिन लगभग 25,000 सिलेंडर की आपूर्ति कर रही हैं. इसमें वैसे लोग भी शामिल हैं, जो गोदाम से गैस ले रहे हैं. शाम होते-होते किसी भी गैस एजेंसी में सिलेंडर का स्टॉक नहीं बच रहा है.

समय पर होम डिलिवरी नहीं होने का यह है कारण

समय पर होम डिलिवरी नहीं होने का कारण यह है कि बुकिंग अचानक दोगुनी हो गयी है. पहले की तुलना में स्टाफ भी कम आ रहे हैं. अभी स्थिति यह है कि ग्राहक को लगभग पांच दिनों में गैस की डिलिवरी हो पा रही है. वहीं, ग्राहकों का कहना है कि कंपनी द्वारा शिकायतों के लिए नंबर की संख्या बढ़ायी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >